गंगा में डूबी कार, बाल-बाल बची किशोर की जान

कोलकाता, 16 जून (हि.स.)। कोलकाता के नीमतला घाट पर एक कार अनियंत्रित होकर गंगा नदी में डूब गई। हालांकि कार में मोजूद किशोर की जान बचा ली गई। घटना रविवार सुबह की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दक्षिण कोलकाता के आनंदपुर से एक परिवार रविवार सुबह भूतनाथ मंदिर में पूजा करने आया था। कार एवं किशोर को घाट पर छोड़कर सभी लोग बाहर नीचे उतर गये। गियर बदलते समय पूरी स्कॉर्पियो कार नदी में गिर गयी। यह देख स्थानीय लोग दौड़े आए और उन्होंने किसी तरह किशोर को बचा लिया और घाट पर ले आये। तब तक कार नीचे जा गिरी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन मंगाई गईं और आपदा प्रबंधन दल भी बुलाए गए। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद कार को पानी से निकाला गया। हिन्दुस्थान समाचार/ गंगा

   

सम्बंधित खबर