देवप्रयाग में गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

नई टिहरी, 16 अगस्त (हि.स.)। मां गंगा के अवतरण दिवस गंगा दशहरा पर्व तीर्थनगरी देवप्रयाग में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओ ने संगम स्थल अलकनंदा में ही सभी धार्मिक कर्तव्य निभाते हुए पर्व मनाया। घंडियाल देवता की डोली ने गंगा दशहरा पर्व पर तड़के चार बजे संगम पर स्नान किया।

गंगा स्नान को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ भी संगम तट पर उमड़ी। बदरी-केदार यात्रा पथ पर देवप्रयाग में ही गोमुख से निकली भागीरथी गंगा का दर्शन होता है, जिसके चलते धाम जाने व लौटने वाले श्रद्धालुओं का यहां रविवार को तांता लगा रहा। संगम स्थल पर जल पुलिस सहित सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे।

हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/सत्यवान/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर