डीएम व एसपी ने बकरीद को लेकर जिला स्तरीय व प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए निर्देश

गोपालगंज।, 16 जून (हि.स.)। जिला पदाधिकारी मो मकसूद आलम, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने ईद-उल-जुहा बकरीद पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संबंधी जिला स्तरीय बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी ,अंचल अधिकारी एवं सभी थानाध्यक्ष के साथ समाहरणालय सभा कक्ष में किया।

बैठक में ईद उल जुहा बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने एवं विधि व्यवस्था हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। सभी संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं सतर्कता बरतने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। संबंधित बैठक को संबोधित करते हुए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी को सतत भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए।

जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सबसे महत्वपूर्ण समय प्रातः 5:00 बजे से प्रातः 9:00 बजे तक का है। इस अवधि में सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी पुलिसकर्मी अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर बने रहेंगे। संयुक्तादेश में सभी अपनी प्रतिनियुक्ति अनुसार स्थल पर बने रहेंगे। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कर लेंगे।

विकास आयुक्त द्वारा बताया गया कि जिला स्तर पर प्रतिनियुक्ति आदेश सभी स्तर पर दिए जा चुके हैं। सभी स्तर पर कंट्रोल रूम कार्यरत रहेंगे। किसी भी प्रकार का कम्युनिकेशन ब्रेक नहीं होना चाहिए। किसी भी समस्या पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को सूचित करेंगे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया गया कि सभी चिन्हित स्थलों पर बैरिकेडिंग सुनिश्चित की जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ रखेंगे। किसी भी प्रकार से नमाजियों को कोई परेशानी ना हो। इसका ख्याल रखना है। जानवरों के अवशेष आदि पर विशेष ध्यान रखना है। बकरीद के अवसर पर जानवरों के अपशिष्ट को मिट्टी के अंदर दबवा देंगे ,जिससे इधर-उधर अन्यत्र अपशिष्ट ना बिखरे इसकी सतत निगरानी रखेगे।

हिन्दुस्थान समाचार/ अखिला/चंदा

   

सम्बंधित खबर