बुंदेलखंड के लिए लाइफलाइन बनेगी केन-बेतवा लिंक परियोजना : स्वतंत्रदेव सिंह

लखनऊ, 16 जून(हि.स.)। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश की केन-बेतवा लिंक परियोजना बुंदेलखंड के लिए लाइफलाइन बनेगी। इससे दो लाख एक्यावन हजार लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में सिंचाई की सुविधा के साथ ही क्षेत्रीय लोगों को पेयजल भी उपलब्ध होगा।

रविवार को जलशक्ति मंत्री ने जनमानस को लाभान्वित करने वाली परियोजनाओं पर मीडिया से कहा कि उत्तर प्रदेश में पांच हजार एक सौ एक्कीस करोड़ की पांच परियोजनाओं पर काम होगा। कुल परियोजनाओं की लागत 44 हजार छह सौ पांच करोड़ तय की गयी है।

बुंदेलखंड को लेकर स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड के लोगों को बड़ा लाभ मिलने वाला है। बुंदेलखंड की सूखी धरती को सिंचाई के लिए और अधिक पानी मिल सकेगा। विभिन्न जनपदों बांदा, महोबा, झांसी व ललितपुर जिले के किसानों और लोगों को परियोजना से बेहद मदद मिलेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/ शरद/राजेश

   

सम्बंधित खबर