धमतरी : आंधी-तूफान के साथ हुई वर्षा, लोगों को मिली राहत

धमतरी, 19 जून (हि.स.)। दिनभर तेज धूप से परेशान रहे लोगों को शाम को तेज हवा व वर्षा से राहत मिली। 19 जून को दिन में उमस का माहौल रहा। दोपहर में तापमान का पारा 36 डिग्री चढ़ा। सुबह से शाम तक भारी गर्मी और उमस रही। शाम को आंधी-तूफान के साथ अंचल में 10 से 15 मिनट तक वर्षा हुई।

इन दिनों लोग भीषण गर्मी और उमस से हलाकान हो चुके हैं। धमतरी शहर से लगे ब्लाक व अन्य गावों में तो वर्षा हो रही है,लेकिन धमतरी में वर्षा नहीं हो रही है। बुधवार शाम आंधी-तूफान के साथ कुछ समय के लिए हुई वर्षा हुई। वर्षा से भारी उमस से लोगों ने थोड़ी राहत मिली है। नम हवाओं से जिले के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। नमीयुक्त हवा चलने तथा कहीं-कहीं बौछारें होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार छग के कुछ और हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। 4-5 दिनों के दौरान प्रदेश के कुछ और हिस्सों में मानसून प्रवेश कर लेगा। 24 घंटे के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद दो से तीन डिग्री तापमान में गिरावट आ सकती है। जिले में तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है।

हिन्दुस्थान समाचार/ रोशन सिन्हा/गायत्री

   

सम्बंधित खबर