चंडीगढ़ से अयोध्या के लिए 5 जुलाई को जाएगी भारत गौरव स्पेशल ट्रेन

चंडीगढ़, 2 जून (हि.स.)। आईआरसीटीसी ने चंडीगढ़ से अयोध्या धाम यात्रा के लिए भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। ट्रेन में सभी कोच थर्ड एसी लगाए जाएंगे, जिसमें दाे श्रेणियां रखी गई हैं।

चंडीगढ़ रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक सुखविंदर सिंह ने बताया कि पठानकोट, जालंधर, लुधियाना वाया चंडीगढ़ होते हुए स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन 5 जुलाई को चलाई जाएगी। इसमें 7 रात और 8 दिन शामिल हैं। इसके साथ ही पर्यटक को 5 धार्मिक स्थलों का दर्शन करवाया जाएगा। इस पैकेज के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। यात्रियों को सुबह, दोपहर और रात का खाना का मुहैया करवाया जाएगा, जिसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क वसूल नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ट्रेन में दो श्रेणियां होंगी। कम्फर्ट कैटेगरी के पैसेंजर से 22 हजार 240 और 5 से 11 साल के बच्चे के लिए 20015 रुपये तय किया गया है। स्टैंडर्ड श्रेणी में के लिए 18,520 और बच्चे के लिए 16670 रुपये देने होंगे।

उन्होंने बताया कि ट्रेन 5 जुलाई की सुबह पठानकोट, जालंधर सिटी, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत और दिल्ली के बाद हरिद्वार होते हुए आगे जाएगी। इसमें हरिद्वार, ऋषिकेश, वाराणसी, अयोध्या धाम और प्रयागराज के विशिष्ट तीर्थ स्थल भी शामिल हैं। यात्रा के बाद एलटीए सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार/संजीव/सुनील

   

सम्बंधित खबर