न्यूटाउन में अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

कोलकाता, 20 जून (हि.स.)। न्यूटाउन में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के अनुसार, राहगीरों ने गुरुवार सुबह झाड़ियों में एक युवक का शव देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव बरामद किया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक की अनुमानित उम्र 35-40 साल के बीच है। शरीर के ऊपरी हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं था। उसने पैंट पहन रखी थी। मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृत युवक का नाम और पहचान जानने का प्रयास कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ गंगा

   

सम्बंधित खबर