राज्यपाल ने जन्म दिन पर राष्ट्रपति को व्यक्तिगत फोन कर शुभकामनाएं दी

जयपुर, 20 जून (हि.स.)। राज्यपाल कलराज मिश्र ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को उनके जन्मदिवस पर व्यक्तिगत फोन कर शुभकामनाएं दी है। मिश्र ने जन्म दिन पर मुर्मु के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना करते हुए कहा कि राष्ट्र के लिए सतत ऊर्जावान रहते उनका समर्पित जीवन प्रेरित करने वाला है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध उनका नेतृत्व राष्ट्र को गौरवान्वित करने वाला है।

हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश सैनी/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर