डीएम, डीडीसी ने कृषि जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नवादा 22जून(हि. स.)। डीएम आशुतोष कुमार वर्मा, डीडीसी दीपक कुमार मिश्रा ने शनिवार को संयुक्त रूप से खरीफ महाभियान 2024 एलईडी युक्त किसान जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया गया कि जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों का भ्रमण कर किसानों को जागरूक करेगी।

कहा गया कि किसान जागरूकता रथ का मुख्य उद्देश्य खरीफ मौसम को लेकर किसानों को जागरूग करने के साथ-साथ जलवायु अनुकूल कृषि, फसल अवशेष प्रबंधन, मिट्टी जांच, यांत्रीकरण, सब्सीडी योजानाओं की जानकारी, आधुनिक फसलों के योजनाओं की जानकारी एवं कृषि से संबंधित अन्य सभी जानकारी लोगों के बीच कराना है। एलईडी युक्त विडियो प्रचार रथ के द्वारा किसानो के बीच उनके क्षेत्रों में जाकर जानकारी दी जाएगी, जिससे अधिकाधिक की संख्या में जिले के किसान लाभान्वित होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन/चंदा

   

सम्बंधित खबर