रायपुर : माना बाल सुधार गृह से 10 अपचारी लड़के फरार

रायपुर, 29 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 15 किलोमीटर दूर माना बाल सुधार गृह से 10 अपचारी लड़के फरार हो गए। यह सभी गंभीर अपराधों में बाल सुधार गृह में बंद थे। थाना माना पुलिस ने मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

माना पुलिस ने बताया जा रहा है कि सुधार गृह की खिड़कियां पुरानी थी, जिसे तोड़कर आज (शनिवार) सुबह बैरक से 10 अपचारी बालक बाहर निकल भागे। पांच महीने पहले भी छह अपचारी रायपुर माना सुधार गृह से भाग चुके हैं ।

हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

   

सम्बंधित खबर