बदरपुर में गाय को बचाने की कोशिश के दौरान बाढ़ के पानी में डूबा युवक
- Admin Admin
- Jun 03, 2024
कछार (असम), 03 जून (हि.स)। बाढ़ में डूबी गाय को बचाने के प्रयास में एक युवक बाढ़ के पानी में डूब गया। यह दुखद घटना कछार जिलांतर्गत के बरखला बदरपुर में हुई। मृतक की पहचान नजीर हुसैन के रूप में हुई है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि बाढ़ के पानी में डूबी अपनी पालतू गाय को बचाने के लिए युवक जलाशय में घुस गया। बाद में गाय को बचाने के प्रयास में युवक पानी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों का एक समूह आगे बढ़कर युवक को जलाशय से बाहर निकाला, हालांकि, उसके पहले ही उसकी मौत हो गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद