साइकिल चलाने को बढ़ावा देने चाहिए : ग्रीनमैन विजयपाल

हरिद्वार, 03 जून (हि.स.)। विश्व साइकिल दिवस पर सोमवार को ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं ग्रीन मैन ऑफ इंडिया कहे जाने वाले विजयपाल बघेल ने कहा कि साइकिल चलाने से इम्यूनिटी पॉवर बढ़ने के साथ स्वास्थ्य की रक्षा होती है और साथ ही कॉर्बन फुटप्रिंट शून्य होने के कारण पर्यावरण भी शुद्ध होता है। ऐसे में साइकिल के प्रयोग को हम सभी के द्वारा बढ़ावा देना चाहिए।

विजयपाल बघेल ने बयान में आगे कहा कि भयंकर गर्मी ने जीना मुश्किल कर दिया है। हरिद्वार में चारों तरफ यातायात जाम लगा है। वाहनों के साइलेंसर आग के साथ जहर उगल रहे हैं। साथ ही घरों में लगने वाले एसी असहनीय तपस बढ़ा रहे हैं। ईको फ्रेंडली वाहन साइकिल के प्रति जबतक लगाव नहीं बढ़ेगा तबतक ये समस्या नियंत्रित नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि विकसित देशों में साइकिल का चलन दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। हमें भी अपनी सेहत और पर्यावरण की रक्षा के प्रति सजग होना होगा।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/सत्यवान/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर