शुरुआती रुझानों में तृणमूल पर भारी पड़ रही भाजपा, नौ सीटों पर आगे

कोलकाता, 04 जून (हि.स.)। लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना पूरे देश में जारी है। पश्चिम बंगाल के 55 काउंटिंग सेंटर पर हो रही मतगणना के दौरान इस बार बड़े पैमाने पर बदलाव के संकेत शुरुआती घंटे में ही दिख रहे हैं। राज्य की नौ सीटों पर भाजपा आगे चल रही है जबकि सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल केवल पांच सीटों पर आगे है। सुबह नौ तक के रुझानों के मुताबिक उत्तर कोलकाता लोकसभा सीट से तृणमूल के उम्मीदवार सुदीप बनर्जी आगे चल रहे हैं। जादवपुर से सायोनी घोष आगे हैं। बालुरघाट से भाजपा उम्मीदवार सुकांत मजूमदार आगे हैं। अलीपुरद्वार में भाजपा उम्मीदवार मनोज टिग्गा आगे चल रहे हैं।

बोलपुर में तृणमूल उम्मीदवार असित मल आगे चल रहे हैं। बीरभूम में भाजपा उम्मीदवार देवतानु भट्टाचार्य आगे चल रहे हैं। बशीरहाट में तृणमूल उम्मीदवार हाजी नुरुल आगे चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार शीलभद्र दत्ता दमदम से आगे चल रहे हैं। घाटाल में भाजपा उम्मीदवार हिरन चटर्जी आगे हैं। जयनगर में तृणमूल उम्मीदवार प्रतिमा मंडल आगे चल रहे हैं।

कृष्णानगर से भाजपा उम्मीदवार अमृता रॉय आगे चल रही हैं। रानाघाट से भाजपा उम्मीदवार जगन्नाथ सरकार आगे चल रहे हैं जबकि बनगांव से भाजपा उम्मीदवार शांतनु ठाकुर आगे हैं। जंगीपुर में तृणमूल उम्मीदवार खलीलुर रहमान आगे हैं।

रायगंज में भाजपा उम्मीदवार कार्तिक पाल आगे हैं। मालदा उत्तर से भाजपा उम्मीदवार खगेन मुर्मू आगे हैं। पुरुलिया में भाजपा उम्मीदवार ज्योतिर्मय सिंह महतो आगे हैं। डायमंड हार्बर में तृणमूल उम्मीदवार अभिषेक बनर्जी आगे चल रहे हैं। मुर्शिदाबाद में माकपा उम्मीदवार मोहम्मद सलीम आगे चल रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश /गंगा

   

सम्बंधित खबर