जगदम्बिका पाल चौथी बार लोकसभा का चुनाव जीतने में हुए सफल

सिद्धार्थनगर, 4 जून (हि.स)। डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र से जगदम्बिका पाल लगातार चौथी बार चुनाव जीतने में सफल हो गये हैं। इस बार के चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी को 43704 मत से पराजित कर दिया है।

पहली बार वर्ष 2004 में कांग्रेस पार्टी से जगदम्बिका पाल डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े। परन्तु वे चुनाव जीतने में सफल नहीं हो सके। वर्ष 2009 में पुनः वे कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़े। इस चुनाव में वह बाजी मार ले गए। वर्ष 2014 के चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया। मोदी लहर के कारण वह चुनाव जीतने में सफल हो गये। भाजपा ने इन पर विश्वास करते हुए दोबारा इन्हें वर्ष 2019 में प्रत्याशी बनाया। इस बार भी यह चुनाव जीत गए। वर्ष 2024 के चुनाव में पार्टी ने तीसरी बार इन पर दांव लगाया। इस बार भी वह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी को 43704 मतों से पराजित कर दिया है। पाल को इस चुनाव में 461186 तथा भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी को 417324 एवं आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी चौधरी अमर सिंह को 80857 व बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मुहम्मद नदीम मिर्जा को 35565 मत, पीस पार्टी के नौशाद आजम को 5127 मत, किरन देवी को 3245 मत मिला। जबकि 9406 लोगों ने नोटा का बटन दबा दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ बलराम/दिलीप

   

सम्बंधित खबर