पुख्ता प्रशासनिक इन्तजाम के साथ आरके कालेज में मतगणना प्रारम्भ
- Admin Admin
- Jun 04, 2024
मधुबनी,04 जुन (हि.स.)। जिला मुख्यालय स्थित आरके कॉलेज परिसर में झंझारपुर व मधुबनी दोनो संसदीय क्षेत्र की मतगणना कार्य प्रारम्भ है।
जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों के बीच पुख्ता व्यवस्थित प्रशासनिक इन्तजाम के साथ मतगणना कार्य शुरू है। डीएम अरविन्द कुमार वर्मा व एसपी सुशील कुमार आरके कॉलेज परिसर स्थित बज्रगृह में सुबह से ही मुस्तैद दिखा।
जिला प्रशासन के अन्य शीर्ष पदाधिकारियों सहित सभी एसडीओ व डीएसपी की प्रतिनियुक्ति मतगणना स्थल पर है।डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने कहा कि पूर्ण चाक-चौबंद प्रशासनिक इन्तजाम के साथ पारदर्शिता के बीच दोनो संसदीय क्षेत्र झंझारपुर व मधुबनी का मतगणना कार्य प्रारम्भ कर दिया।
डीपीआरओ परिमल कुमार ने कहा कि डीएम के निर्देश पर मतगणना केन्द्र से पल-पल की रूझान सार्वजनिक करने की व्यवस्थित इन्तजाम किया गया है।मतदान केन्द्र के बाहर समर्थकों की भीड़ सुबह से ही जुट रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/डा लम्बोदर/गोविन्द