अपने ही गढ़ में नहीं दौड़ पाई इंडिया गठबंधन की साइकिल

- मतगणना के हर राउंड में साइकिल पर भारी पड़ा भाजपा का कमल

हमीरपुर, 04 जून (हि.स.)। लोकसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा का कमल इंडिया गठबंधन की साइकिल पर भारी पड़ रहा है। मतगणना के हर राउंड में साइकिल दौड़ नहीं पाई। अपने ही गढ़ में इंडिया गठबंधन की साइकिल और हाथी को तगड़ा झटका मिलने से पार्टी के समर्थकों में मायूसी छाने लगी है।

लोकसभा चुनाव की मतगणना यहां हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे के नवीन गल्ला मंडी परिसर में आज सुबह आठ बजे से शुरू हुई। यहां हमीरपुर विधानसभा और राठ विधानसभा क्षेत्र की मतगणना का दौर चल रहा है। जबकि महोबा जिले में महोबा व चरखारी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना कराई जा रही है। मतगणना के पहले राउंड में महोबा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का कमल साइकिल पर भारी पड़ता जा रहा है। यहां भाजपा प्रत्याशी पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल को 3469 मत मिले, वही सपा प्रत्याशी अजेन्द्र सिंह राजपूत को 2553 व बसपा प्रत्याशी निर्दाेष दीक्षित के खाते में 891 मत ही आए। चरखारी विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा को 4183 मत मिले, वहीं इंडिया गठबंधन की साइकिल को 2932 व बसपा को 864 मत मिले है।

दूसरे राउंड की मतगणना में महोबा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने 8660 मत हासिल किए जबकि साइकिल को 4808 व बसपा को 1267 मत मिल सके। चरखारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को 8262 मत मिले, वहीं सपा को 5860 व बसपा को 1500 वोट मिले। तीसरे राउंड की मतगणना में महोबा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के खाते में 8502, सपा को 2530 व बसपा के हिस्से में 12957 मत आए हैं। चरखारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को 9173 वोट मिले, जबकि सपा को 12208 मव बसपा को 3387 मत मिले। चौथे चरण की मतगणना में महोबा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा साइकिल पर भारी पड़ी। भाजपा को 16585 मत मिले, जबकि सपा को 12208 व बसपा को 3387 मत मिले। चरखारी विधानसभा क्षेत्र से चौथे राउंड की मतगणना में भाजपा को 14210 मत मिले, वहीं सपा को 11355 व बसपा को 3458 मत मिल सके। पांचवें चरण की मतगणना में महोबा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने 20902 वोट झटके है, जबकि सपा को 14595 व बसपा को 4025 मत ही मिल सके।

चरखारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को 17462 मत मिले, वहीं सपा को 13933 व बसपा को 4091 मत मिले। सातवें चरण के बाद महोबा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा 15239 मतों से आगे चल रही है। इंडिया गठबंधन की साइकिल सातवें चरण की मतगणना में ही पंचर होने लगी है। इधर लोकसभा हमीरपुर-महोबा संसदीय क्षेत्र से भाजपा को अभी तक 113645 मत मिले, जबकि सपा को 101047 मत मिले। यहां 12598 मतों से भाजपा आगे चल रही है।

बता दें कि इंडिया गठबंधन की साइकिल और हाथी का महोबा व चरखारी विधानसभा क्षेत्र मजबूत गढ़ माना जा रहा था लेकिन भाजपा का कमल इन क्षेत्रों में खिलने लगने से विपक्षी समर्थकों में मायूसी छा गई है।

हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/मोहित

   

सम्बंधित खबर