अमेठी : कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा पहुंचे मतगणना स्थल

अमेठी, 04 जून (हि.स.)। पांच घंटे की मतगणना पूरी हो चुकी है, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी स्मृति ईरानी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा से 60 हज़ार से अधिक मतों से पीछे चल रही हैं। इतने भारी मतों से आगे निकलने की जानकारी होते ही तत्काल कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा मतगणना स्थल पहुंचे गए हैं।

इंडी गठबंधन से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा को अब तक 2 लाख 14 हज़ार 435 मत मिले हैं, जबकि बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी को एक लाख 54 हज़ार 229 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं पर बीएसपी प्रत्याशी नन्हें सिंह चौहान को मात्र 14582 मत प्राप्त हुए हैं।

इस प्रकार अब तक की मतगणना में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा 60206 मतों से आगे निकल गए हैं। इसके तत्काल बाद कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा मतगणना स्थल जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंच गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/लोकेश त्रिपाठी/राजेश

   

सम्बंधित खबर