उत्तराखंड लोकसभा मतगणना: पांचों सीट पर भाजपा आगे

देहरादून, 04 जून (हि.स.)। उत्तराखंड के पांचों लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शुरुआती रुझानों में आगे चल रही है। हरिद्वार से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत कांग्रेस के वीरेन्द्र सिंह रावत से आगे चल रहे हैं। टिहरी से माला राज्य लक्ष्मी शाह भी आगे चल रही हैं। इस सीट पर वो लगातार दो बार से जीतती आ रही हैं। अल्मोड़ा आरक्षित सीट से अजय टम्टा भी दो बार से इसी सीट से चुनाव जीतते आ रहे हैं और कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप टम्टा पर बढ़त बनाए हुए हैं।

नैनीताल से केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भटृ कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाश जोशी से आगे चल रहे हैं। पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा के अनिल बलूनी कांग्रेस उम्मीदवार गणेश गोदियाल से आगे चल रहे हैं। बता दें कि उत्तराखंड के सभी लोकसभा सीटों पर लगातार भाजपा जीतती आ रही है। इस बार की जीत के साथ यह हैट्रिक जीत होगी।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/जितेन्द्र

   

सम्बंधित खबर