मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई

रायपुर, 5 जून (हि.स.)। लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार एनडीए को पूर्ण बहुमत से जीत दिलाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सर्वसम्मति से एनडीए का नेता चुने जाने पर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, पिछले दस वर्षों में आपके कुशल और मजबूत नेतृत्व में एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को देशवासियों ने हर क्षेत्र में विकसित होते देखा है। इसलिए 140 करोड़ भारतवासियों ने पुनः एनडीए पर भरोसा जताया है। मैं इस महत्वपूर्ण फैसले के लिए भाजपा के सभी सहयोगी दलों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

उल्लेखनीय है कि, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, सांसद विजय बघेल सहित भाजपा विधायकों और पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर भाजपा की जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

हिन्दुस्थान समाचार/ गायत्री प्रसाद/केशव

   

सम्बंधित खबर