विश्व पर्यावरण दिवस पर नैनीताल चिड़ियाघर में आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं

नैनीताल चिड़ियाघर में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बनाये चित्रों के साथ प्रतिभागी बच्चे।

नैनीताल, 05 जून (हि.स.)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को नैनीताल चिड़ियाघर में बच्चों के लिये चित्रकला, वाद विवाद, नाटक मंचन एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन वर्गों में हमारी धरती का रंगीन चित्र, जल संरक्षण के तरीके व हमारी पृथ्वी की रक्षा में हमारी भूमिका विषयों पर आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 155 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा वाद-विवाद प्रतियोगिता में छह विद्यालयों के 24 छात्र-छात्राओं ने और नाटक मंचन एवं नृत्य प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 36 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल, द्वितीय स्थान पर मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर नैनीताल, तृतीय स्थान पर भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल रहे। जबकि नाटक मंचन तथा नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर, द्वितीय स्थान पर मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर व तृतीय स्थान पर बिशप शॉ स्कूल रहे। कार्यक्रम का संचालन नवीन पाण्डे ने किया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मण्डल में उप प्रभागीय वनाधिकारी साक्षी रावत, प्रसिद्ध रंगकर्मी व कलाकार अनिल घिल्डियाल रहे। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि वन संरक्षक दक्षिणी कुमाऊँ वृत्त टीआर बीजूलाल रहे। संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया।

इस अवसर पर चिड़ियाघर के उप निदेशक हेम चंद्र गहतोडी, उप प्रभागीय वनाधिकारी नैनीताल राजकुमार, वन क्षेत्राधिकारी नैनीताल प्राणी उद्यान प्रमोद तिवारी, धरम सिंह बोनाल, पुष्कर मेहरा, महेश मेहरा, खजान चन्द्र मिश्रा, अनुज कांडपाल, आनन्द सिंह व विक्रम मेहरा सहित प्राणी उद्यान के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. नवीन जोशी/सत्यवान/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर