कालिंपोंग में सड़क हादसा, तीन की मौत

कालिंपोंग, 05 जून (हि.स.)। कालिमपोंग में एक वाहन दुर्घटना में एक 10 महीने के शिशु सहित तीन की मौत की खबर बुधवार को सामने आई है। मृतकों में विनोद छेत्री एवं उनका 10 महीने का बच्चा और चालक नितेश छेत्री शामिल है। वहीं, इस घटना में बिनोद छेत्री की पत्नी और एक बच्चा घायल हो गए है। सभी कालिमपोंग अंतर्गत सांगसे फिकले के निवासी बताए गए है।

फिलहाल घायलों का कालिमपोंग जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक वाहन मंगलवार देर रात लाभा बाजार पार करने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क से 500 फिट नीचे गिर गई। वाहन में चालक सहित एक ही परिवार के चार लोग सवार थे। घटना के बाद पुलिस ने बचाव अभियान चलाया और घंटों की मशक्कत के बाद घायलों को बरामद कर अस्पताल ले गए। जहां शिशु सहित तीन की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल अवस्था में चिकित्साधीन है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर