विश्व पर्यावरण दिवस: एनसीसी कैडेट्स ने किया पौधरोपण, लोगों को किया जागरूक

शोभित विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम

मेरठ, 05 जून (हि.स.)। विश्व पर्यावरण दिवस पर शोभित विश्वविद्यालय मेरठ के एनसीसी कैडेट्स ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पौधरोपण के साथ ही लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए जागरूक किया।

शोभित विश्वविद्यालय में 70 यूपी बटालियन के 37 एनसीसी कैडेट्स ने पुनीत सागर अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस पर ’वृक्ष लगाओ एवं वृक्ष बचाओ’ मुहिम चलाई। एनसीसी कैडेट्स ने पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्ष लगाने एवं वृक्ष बचाने की शपथ ली। इसके बाद आसपास के लोगों को पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. जयानंद, डीन एकेडमिक प्रो. अशोक गुप्ता, डीएसडब्ल्यू डॉ. दिव्या प्रकाश, रजिस्ट्रार कर्नल संजय कुमार, सहायक रजिस्ट्रार प्रो. गणेश भारद्वाज, प्रो. विजय महेश्वरी, एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट कुलदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

शोभित विश्वविद्यालय के ईको क्लब एवं हेरिटेज क्लब द्वारा पर्यावरण दिवस पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के डॉ. अक्षत ने प्राचीन काल में जल संरक्षण की पद्धतियों के बारे में विस्तार से बताया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वीके त्यागी ने कहा कि बढ़ते तापमान का कारण प्रदूषण है। हम सभी को मिलकर एक पौधा रोपने का संकल्प लेना होगा। इस गोष्ठी का संचालन मोनिका चौधरी ने किया। कार्यक्रम में डॉ. संदीप कुमार, रूपेश, दीपिका शर्मा, नम्रता आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ. कुलदीप/सियाराम

   

सम्बंधित खबर