गैस सिलेंडर से घर में लगी आग, लाखों का नुकसान

फोटोफोटोफोटोफोटोफोटो

औरैया, 06 जून (हि.स.)। जनपद के बाबरपुर कस्बे में स्थित एक घर में आग लीकेज सिलेंडर से लग गई। आग लपटें उठने पर शोर मचाते हुए परिजन घर से बाहर की ओर मदद की गुहार लगाते हुए भागे। जब तक आग पर काबू किया गया तब तक गृहस्थी समेत तीन भाइयों की दुकान का रखा लाखों का सामान आग में जल चुका था। तीनों भाई घर में ही गोदाम भी बनाए थे।

मुहल्ला पटेल नगर निवासी विनोद कुमारी पत्नी स्व0 राजेंद्र गुप्ता अपने घर के नीचे वाले भाग में एक कमरे में रहती हैं। अलग किचन में खाना बनाती है। उनका बड़ा पुत्र आशुतोष उर्फ शीलू गुप्ता रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। पत्नी अर्चना, पुत्र केतन, पुत्री आयुषी के साथ ऊपर वाले भाग में रहता है। दूसरा पुत्र आशीष उर्फ कल्लू जूते चप्पल की दुकान किए हैं। अपनी पत्नी रिंकी, पुत्री लुबी और 06 माह के पुत्र के साथ ऊपर वाले भाग के दूसरी ओर रहता है।

छोटा पुत्र दीपक किराने की दुकान किए हैं। अपनी पत्नी पूजा, पुत्र यश और क्रश के साथ घर के निचले वाले भाग में रहता है। तीनों भाइयों ने घर में ही किराने, रेडीमेड और जूतों का गोदाम भी बना रखा है। गुरुवार की शाम मां विनोद कुमारी चाय बनाने के लिए अपनी किचन में गई। गैस जलाने के लिए जैसे ही लाइटर जलाया तभी लीक हो रही गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली।

उन्होंने शोर मचाया तो घर पर मौजूद आशुतोष सहित अन्य परिजन आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। आग का विकराल रूप देख परिजन मदद के लिए चिल्लाते हुए घर के बाहर भागे। आसपास के लोगों ने सबमर्सिबल आदि चलाकर आग पर काबू करने का असफल प्रयास किया। सूचना पाकर कोतवाल राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस क्षेत्राधिकारी राम मोहन शर्मा ने भी हमराह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू करने का प्रयास किया।

कड़ी मशक्कत के बाद जब आग काबू की गई। परिजनों के अनुसार सिलेंडर लीक होने से घटना बताई जा रही है। वही आग से तीन गृहस्थी सहित पचास लाख का सामान जलकर राख हो गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ सुनील /मोहित

   

सम्बंधित खबर