अपहरण का आरोपित गिरफ्तार, अपर्हता बरामद

हरिद्वार, 8 जून (हि.स.)। नगर कोतवाली पुलिस ने अपहरण के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से अपर्हता को सकुशल बरामद कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक नगर कोतवाली में 13 मई को वेद प्रकाश पुत्र मुरारी लाल निवासी मनसा देवी सीढ़ी मार्ग जोगिया मंडी ने अपनी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की गंभीरत को देखते हुए पुलिस टीमों को गठन किया गया। पुलिस ने छानबीन करते हुए अपहरणकर्ता तुषार अरोरा (24) पुत्र यशपाल को हरियाणा के गुड़गांव से गिरफ्तार किया। आरोपित गुड़गांव के शिवपुरी का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से अपहर्ता को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर