चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुई घटना की निष्पक्ष जांच हो : इरशाद अली

हरिद्वार, 8 जून (हि.स.)। भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुए प्रकरण की निष्पक्ष जांच करने की मांग उठाई है। साथ ही चेतवानी दी कि सीआईएसएफ की महिला जवान के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए, अन्यथा किसान यूनियन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

शनिवार को जमालपुर-जियापोता रोड स्थित भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के राष्ट्रीय कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव इरशाद अली ने कहा कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जो भी हुआ है उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि महिला जवान के साथ अन्याय नहीं किया जाना चाहिए।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर