हेरोइन के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

तिनसुकिया (असम), 08 जून (हि.स.)। तिनसुकिया जिला के काकोपथार थानांतर्गत डिराक के आमगुरी इलाके से पुलिस ने हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि बीती रात आमगुरी में हेरोइन के साथ गोकुल गोगोई नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गोकुल गोगोई के पास से 11 ग्राम संदिग्ध हेरोइन जब्त की।

सूत्रों ने बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर पीछा कर पुलिस टीम ने गोगोई के घर से हेरोइन को बरामद किया। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार/किशोर/असरार/अरविंद

   

सम्बंधित खबर