अनंतनाग पुलिस ने अमरनाथ तीर्थयात्रियों की मदद की, पहुंचाया अस्पाल
- Admin Admin
- Jul 01, 2024
श्रीनगर, 01 जुलाई (हि.स.)। अनंतनाग पुलिस ने अमरनाथ तीर्थयात्रियों के एक समूह की मदद की, जो सोमवार को ऊंचाई पर होने के कारण अपनी यात्रा जारी रखने के लिए संघर्ष कर रहे थे। पुलिस कर्मियों ने बीमार यात्रियों (तीर्थयात्रियों) को अपने कंधों पर उठाकर उनकी उनकी यात्रा को जारी रखा।
इसके अतिरिक्त अनंतनाग पुलिस ने ऐनू ब्राई ऐशमुकाम के एक टट्टू वाले मुख्तार अहमद माग्रे को मेडिकल निकासी में मदद की, जो शेषनाग में बेहोश हो गए थे। उन्हें शुरू में बेस अस्पताल शेषनाग में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए एनटीपीएचसी अस्पताल पहलगाम रेफर कर दिया। अनंतनाग पुलिस ने तुरंत उन्हें पहलगाम ले जाने की व्यवस्था की ताकि उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके।
इस बीच सोमवार की सुबह अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों का एक और जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पंथा चौक श्रीनगर बेस कैंप से रवाना हुआ। इससे पहले रविवार को जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष दरक्शां अंद्राबी ने बालटाल यात्रा बेस कैंप में लंगर का उद्घाटन किया। यात्री आराम के लिए कैंप में रुके जहां जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष ने लंगर (भोज) का उद्घाटन किया और उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान