राज्यपाल ने ​दिवंगत विधायक शैला रानी को दी श्रद्धांजलि

देहरादून, 10 जुलाई (हि.स.)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने बुधवार को केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की विधायक शैला रानी रावत के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

केदारनाथ विधायक रावत लंबे समय से बीमार चल रही थीं। मैक्स अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान मंगलवार की रात उनका निधन हो गया।

हिन्दुस्थान समाचार / कमलेश्वर शरण / वीरेन्द्र सिंह

   

सम्बंधित खबर