एआईसीसी महासचिव जितेंद्र सिंह ने बाढ़ राहत सामग्री बांटा

मोरीगांव (असम), 15 जुलाई (हि.स.)। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के असम प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह ने सोमवार को असम के मोरीगांव जिले के तेतलीगुड़ी, मूरकाटा कटाहगुड़ी तथा गोसबाड़ी में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा समेत कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि जितेंद्र सिंह सोमवार को असम के तीन दिवसीय दौड़े पर पहुंचे हैं। गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उतरने के बाद जितेंद्र सिंह कांग्रेस नेताओं के साथ मोरीगांव जिले के लिए रवाना हो गए। अपने यात्रा के तीसरे दिन बुधवार को जितेंद्र सिंह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश / अरविन्द राय

   

सम्बंधित खबर