मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर रेल विस्तार पर की चर्चा

रायपुर, 17 जुलाई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बुधवार काे नई दिल्ली स्थित रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान केन्द्रीय मंत्री के साथ राज्य की कई नई रेल परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए रेल नेटवर्क के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया और विभिन्न परियोजनाओं के महत्व को विस्तार से समझाया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी इस दौरान उनके साथ उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल / केशव केदारनाथ शर्मा

   

सम्बंधित खबर