डीपीएपी नेता की जल शक्ति और आरएंडबी विभाग के अधिकारियों से मुलाकात

शाेिपया, 18 जुलाई (हि.स.)। डीपीएपी के वरिष्ठ नेता जावेद हकीम ने वीरवार शोपियां में जल शक्ति और आरएंडबी विभागों का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय लोगों के सामने आने वाले कई मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उच्च अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान, अधिकारियों ने हकीम को आश्वासन दिया कि इन समस्याओं का जल्द ही समाधान किया जाएगा। हकीम ने इस बात पर जोर दिया कि डीपीएपी, आम आदमी के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / Ashwani Gupta / बलवान सिंह

   

सम्बंधित खबर