रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

रायपुर, 19 जुलाई (हि. स.)। उप मुख्यमंत्री अरुण साव 20 जुलाई को राजनांदगांव में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। वे 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे रायपुर से सड़क मार्ग से राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर एक बजे राजनांदगांव में नगर निगम द्वारा कराए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। श्री साव दोपहर तीन बजे राजनांदगांव से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम चार बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर / चन्द्र नारायण शुक्ल

   

सम्बंधित खबर