झांसा देकर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार महिलाएं गिरफ्तार
- Admin Admin
- Jul 02, 2024
टनकपुर (चम्पावत), 2 जुलाई। टनकपुर पुलिस ने करीब दस दिन पहले क्षेत्र की महिलाओं को झांसा देकर उनके जेवरात ठगने वाली महिलाओं के गैंग का भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने गैंग की चार महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके पास से डेढ़ लाख रुपये का माल भी बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि ठग महिलाएं गैंग बनाकर लोगों को अपना शिकार बनाते थे। पुलिस ने चित्र कोली थाना रजौली जिला नवादा बिहार निवासी सविता, गायत्री, आरती और ममता को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और इन महिलाओं के आपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/राजीव मुरारी
/सुनील