गुवाहाटी में अतिवृष्टि से बने बाढ़ के हालात, नाले के पानी में बच्चा बहा

गुवाहाटी, 05 जुलाई (हि.स.)। गुवाहाटी में अतिवृष्टि से बाढ़ के हालात बन गए हैं। इसके कारण नाले में उफान मार रहे पानी में आठ साल का एक बच्चा बह गया।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की रात राजधानी के चांदमारी थाना क्षेत्र के पूब ज्योतिनगर इलाके में यह बच्चा अचानक बाढ़ के पानी से भरे हुए नाले में गिर गया। शिशु की उम्र 8 वर्ष बताई गई है। वह दूसरी कक्षा का छात्र था।

परिवार वालों ने तत्काल ही बच्चे की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसकी सूचना वहां नजदीक में सलबाड़ी में तैनात पुलिसकर्मियों को दी गई। एसडीआरएफ के जवानों ने आकर इधर-उधर बच्चे की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। समाचार लिखे जाने तक बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/दधिबल

   

सम्बंधित खबर