हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर

भाठागांव भखारा मोड़ के पास हुआ हादसा

धमतरी, 6 जुलाई (हि.स.)।नेशनल हाईवे में भाठागांव भखारा मोड़ के पास हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को सिविल अस्पताल से रायपुर रिफर किया गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे का है। कोंडागांव से अपने होंडा साइन में सवार होकर रायपुर जा रहे रियाज़ हुसैन 25 साल एवं उनके पिता अफ़ज़ल हुसैन 52 वर्ष को राष्ट्रीय राजमार्ग में भाठागांव-भखारा मोड़ के पास हाइवा के चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। पुत्र रियाज़ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पिता अफजल दूर फेंका गये। जिससे उन्हें मामूली चोटें आई। सूचना मिलने पर हाइवे पेट्रोलिंग एवं कुरुद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सिविल अस्पताल लाया। जहां डाक्टरों ने रियाज़ को रायपुर रिफर कर दिया। इधर पुलिस हाइवा व उसके चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही कर रही है। दोनों घायल कोंडागांव निवासी बताए गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ रोशन सिन्हा

   

सम्बंधित खबर