हुड्डी नदी से महिला का शव बरामद

बनबसा (चम्पावत), 06 जुलाई (हि.स.)। बनबसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हैलागोठ चंदनी के पास बह रही हुड्डी नदी में एक महिला बह गयी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया। टीम ने लंबे चले सर्च अभियान के बाद महिला का शव बरामद कर लिया है।

बनबसा के थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि उप निरीक्षक संजय धौनी के साथ पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार शांति देवी पत्नी मोहन सिंह निवासी हैलागोठ चंदनी शुक्रवार शाम घर के पास से बह रही हुड्डी नदी में बह गई थी। लगातार हो रही बारिश के चलते हुड्डी नदी उफान पर है। महिला किसी काम से नदी के पास गई थी और तेज बहाव में बह गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने पूरी रात सर्च ऑपरेशन के बाद आज सुबह महिला का शव बरामद किया।

हिन्दुस्थान समाचार/राजीव मुरारी/सत्यवान/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर