डाॅ. बृजपाल यादव ने आध्यात्मिक जगत और समाज को प्रेरणा देने का काम किया: डाॅ. हरि सिंह ढिल्लो

डा. बृजपाल सिंह यादव द्वारा लिखित पुस्तक ‘जो मोती मैंने चुने’ का विमोचन करते जनप्रतिनिधि व अन्य।डा. बृजपाल सिंह यादव द्वारा लिखित पुस्तक ‘जो मोती मैंने चुने’ का विमोचन करते जनप्रतिनिधि व अन्य।डा. बृजपाल सिंह यादव द्वारा लिखित पुस्तक ‘जो मोती मैंने चुने’ का विमोचन करते जनप्रतिनिधि व अन्य।डा. बृजपाल सिंह यादव द्वारा लिखित पुस्तक ‘जो मोती मैंने चुने’ का विमोचन करते जनप्रतिनिधि व अन्य।डा. बृजपाल सिंह यादव द्वारा लिखित पुस्तक ‘जो मोती मैंने चुने’ का विमोचन करते जनप्रतिनिधि व अन्य।

- डा. बृजपाल सिंह यादव द्वारा लिखित पुस्तक ‘जो मोती मैंने चुने’ का हुआ विमोचन

मुरादाबाद, 06 जुलाई (हि.स.)। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डाॅ. बृजपाल सिंह यादव द्वारा लिखित पुस्तक ‘जो मोती मैंने चुने’ नामक पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम शनिवार को क्लासिक बैंक्वेट हाल मुरादाबाद में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, विशिष्ट अतिथि एमएलसी डाॅ. जयपाल सिंह व्यस्त, एसएम डिग्री कालेज चंदौसी के प्राचार्या डाॅ. दानवीर सिंह यादव, टीएमयू विधि संकाय के अध्यक्ष डाॅ. हरवंश दीक्षित उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. अनामिका यादव अध्यक्ष जिला पंचायत संभल उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन बाबा संजीव आकांक्षी ने किया। युवा गीतकार मयंक शर्मा द्वारा माँ सरस्वती की वंदना व डाॅ. प्रेमवती उपाध्याय द्वारा ईश वंदना की गई। रश्मि प्रभाकर ने कविता पाठ किया।

डा हरि सिंह ढिल्लों ने कहा कि डाॅ. बृजपाल सिंह यादव ने अपनी किताब में जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए आध्यात्मिक जगत और समाज को प्रेरणा देने का काम किया है। डाॅ. जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि पूरी पुस्तक डाॅ.बृजपाल सिंह यादव के व्यक्तित्व और कृतित्व को प्रतिबिंबित करती हैं। डाॅ. हरवंश दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि जिस प्रकार राहुल सांकृत्यायन ने अपने लेख में दर्शाया है ठीक वैसे ही डॉक्टर बृजपाल सिंह यादव जी ने भी कृतज्ञ दर्शाते हुए समाज को एक अच्छी पुस्तक उपलब्ध कराई गई। डाॅ. दानवीर सिंह यादव अपने संबोधन में कहा कि जीवन के अनुभवों को पुस्तक का रूप दे देना वास्तव में एक वंदनीय कार्य हैं।

डा. बृजपाल सिंह यादव के परिवार से ऊषा यादव, चित्रा यादव, डा नीतू सिंह, प्रत्युष यादव एवं डा. हिमांशु यादव ने सभी का आभार अभिव्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार/निमित/सियाराम

   

सम्बंधित खबर