भाजपा भारतीय संस्कृति की विचारधारा को लेकर चलने वाली पार्टी : गणेश केसरवानी

--मोदी के नेतृत्व में देश का हो रहा सर्वांगीण विकास : राजेंद्र मिश्रा

--भाजपा शहर दक्षिणी विधानसभा का मतदाता अभिनंदन समारोह

प्रयागराज, 08 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी भारतीय संस्कृति की विचारधारा को लेकर चलने वाली पार्टी है। भाजपा संघर्षों के बल पर आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बना है। कांग्रेस देश की आजादी के बाद सिर्फ अपने आप को भारत की स्वतंत्रता को लेकर जनता के अंदर झूठ फैलाती रही। जबकि भाजपा का कार्यकर्ता सिर्फ भारत माता की जय के लिए काम करता है।

उक्त विचार महापौर गणेश केसरवानी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी शहर दक्षिणी विधानसभा की मतदाता अभिनंदन समारोह में व्यक्त किया। ठाकुर हरनारायण सिंह ग्रुप आफ कॉलेज करैलाबाग में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने भारत की संस्कृति के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। हमें अपनी राजनैतिक धारा उनके विचारों को पूरा करने तक के लिए ले जाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकसभा के चुनाव में झूठ फैला कर जनता को धोखा देने का काम किया है। इसलिए हमें उनके झूठ को जनता तक ले जाना है और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को हिन्दू हिंसक कहकर जो अपमान किया है उसके लिए आने वाले विधानसभा के चुनाव में हमें हराना है अब उसके लिए हमें संघर्ष करना है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोगों ने खटाखट के नाम पर दुष्प्रचार फैलाया। हमें अपनी कमियों को दूर कर पार्टी के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना है। कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर हम शहर दक्षिणी विधानसभा को जीता है। कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार, आतंकवाद, नक्सलवाद, और गुंडाराज का आलम रहा है। आज मोदी की सरकार में देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। मोदी और योगी के राज में उत्तर प्रदेश गुंडाराज, दंगाराज ,भ्रष्टाचार, से मुक्त हो रहा है।

इसके पहले पूर्व उप महापौर मुरारी लाल अग्रवाल, कुंज बिहारी मिश्रा, ज्ञानेश्वर शुक्ला, जिला प्रबंध राजेश केसरवानी, गिरी शंकर प्रभाकर, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, राजन शुक्ला ने कार्यकर्ता एवं मतदाताओं के प्रति आभार आभार व्यक्त करते हुए अपने विचार रखे। संचालन प्रमोद मोदी ने किया और धन्यवाद जिला प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

   

सम्बंधित खबर