गृहकर एवं जलकर के डिजिटल भुगतान को लेकर निकली रैली

प्रयागराज, 09 जुलाई (हि.स.)। नगर निगम प्रशासन की ओर से डिजिटल पेमेन्ट महाअभियान को बढ़ावा देने के लिए चन्द्रशेखर आजाद पार्क गेट एक से पत्रिका चौराहा, सिविल लाइन्स तक रैली निकाली गई। जिसमें नगर निगम के गृहकर व जलकर के भुगतान को डिजिटल माध्यमों से किये जाने की अपील की गयी।

रैली में बताया गया कि भुगतान सम्बन्धी प्रक्रिया में अब तक सबसे नवीनतम पारदर्शी एवं उन्नत व्यवस्था है। जिसमें नागरिक जब चाहे अपने भवन के गृहकर की जानकारी स्वयं अपने स्तर पर कर सकता है। रैली में प्लास्टिक उन्मूलन अभियान को भी शामिल किया गया। जिसका उद्देश्य नगर निगम के परिसीमा में प्लाटिक की प्रतिबन्धित पन्नियों, प्रतिबन्धित प्लाटिक, रिसाईकिल प्लास्टिक के सामानों को नष्ट किये जाने एवं उनका पर्यावरण एवं जन स्वास्थ्य की दृष्टि से उपयोग न करने के लिए नागरिकों को जागरूक किया गया।

जनसम्पर्क अधिकारी के मुताबिक रैली मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी के नेतृत्व में निकली। जिसमें जोनल अधिकारी संजय ममगई, अधिशाषी अभियन्ता जलकल शिवम मिश्रा, कर अधीक्षक श्रीमती मोनिका एवं जया सिंह के साथ नोडल राजस्व निरीक्षक आदि शक्ति मिश्रा एवं राजस्व निरीक्षक कमलेश पाण्डेय, हर्षवर्धन, राजेश कुमार, सुरजीत तिवारी, जलकल विभाग के कर्मचारी, आई0ई0सी की टीम एवं अन्य आउटसोर्स कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र / जीतेन्द्र कुमार पांडे / राजेश

   

सम्बंधित खबर