बालक बालिकाओं में सेवा भावना का विकास करती है स्काउट गाइड गतिविधि : स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य

टोंक, 9 जुलाई (हि.स.)। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड टोंक कार्यकारिणी सभा में स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य ने कहा कि स्काउट गाइड गतिविधियां बालक बालिकाओं में सेवा भावना का विकास करती है। उन्होंने सभी संस्थाओं में टमटोला, कब बुलबुल, स्काउट गाइड, रोवर रेंजर गतिविधियों के संचालन के लिए स्काउटर गाइडर प्रशिक्षण किए जाने पर जोर दिया।

आर्य ने टोंक जिले की ग्रुप स्तरीय एवं स्थानीय संघ, जिला स्तरीय गतिविधियों का सिंहावलोकन करते हुए गोल्डन ऐरो, राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति अवार्ड कब बुलबुल, स्काउट गाइड, रोवर रेंजर की प्रशंसा की। उन्होंने नेशनल ग्रीन कोर इको क्लब गतिविधियों के अंतर्गत पौधारोपण, जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, कौशल विकास इत्यादि गतिविधियों के सतत् आयोजन की बात कही। प्रारंभ में जिला मुख्य आयुक्त एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पन्नालाल बैरवा ने वर्ष पर्यन्त आयोजित गतिविधियों में स्काउट गाइड के सक्रियता पर बधाई दी। साथ ही मतदान के दौरान स्काउट गाइड वालंटियर के रूप में किए गए कार्य की प्रशंसा की। स्थानीय संघ स्तर पर द्वितीय सोपान, तृतीय सोपान, टोली नायक स्काउट गाइड शिविरों के आयोजन पर जोर दिया। उन्होंने नवम्बर में आयोजित जिला स्तरीय स्काउट गाइड जंबूरेट में स्काउट गाइड के श्रेष्ठ प्रदर्शन की आशा की।

जिला कमिश्नर एवं जिला शिक्षा अधिकारी मीना लसारिया ने सभी स्थानीय संघ से प्रति सप्ताह ग्रुप स्तरीय गतिविधियों की चर्चा की। सी. ओ. स्काउट गिरिराज प्रसाद गर्ग, सी. ओ. गाइड आचू मीणा ने वार्षिक प्रतिवेदन, आय व्यय विवरण, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय शिविर तथा स्काउट गाइड के विभिन्न क्रियाकलापों की विस्तृत जानकारी दी। प्रभारी कमिश्नर एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सीताराम गुप्ता, बाबू लाल गुप्ता, स्थानीय संघ सचिव बनवारी लाल बैरवा, गजेंद्र सिंह चैधरी, द्वारका प्रसाद जाट, गजानंद वर्मा काउंसलर मुरली मनोहर, चंद्र प्रकाश कुर्मी, कजोड़मल बैरवा, निलेश विजय, कृष्णा साहू, विनीता लोदवाल, संगीता साहू, कृष्णा साहू, अल्पना जोनवाल, भगवान सहाय विजय, धर्मराज चैधरी, शंकर लाल सैनी, अब्दुल वहाब, अनिल नागर, पप्पू लाल मीणा ने विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया।

समाप्त

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ राजीव जोशी / संदीप माथुर

   

सम्बंधित खबर