सरपंच-ग्राम प्रमुखों ने एक परिवार का हुक्का पानी किया बंद, कलेक्टर से लगाई गुहार

कांकेर, 8 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के चारामा ब्लाक अंर्तगत ग्राम जेपरा में एक परिवार का हुक्का पानी बन्द कर उनके घर जाना और बात करने पर जुर्माना लगा दिया गया है। एक परिवार के 12 सदस्य आज मंगलवार कांकेर कलेक्टर के यहां और न्याय की गुहार लगाई है। परिवार के सदस्य जितेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि हम लोग का गांव में हुक्का पानी बन्द कर दिया गया है उसे सुलझाने के लिए मांग कर रहे है। हम लोग का गांव में पैतृक संपत्ति था। उस जमीन में घर बनाए है, जिससे नाराज होकर ग्राम पंचायत सरपंच और प्रमुखों ने हुक्का पानी बन्द कर दिया गया है, 12 दिन हो गए है हमारे घर कोई आता नही है न ही बात करते है।

परिवार की युवती गीतांजलि सिन्हा ने बताया कि गांव में एक तरफा निर्णय लेकर हमारा हुक्का पानी बन्द किया गया है। कोई बात करते हुए पाता जाता है तो 15 हजार रुपया का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं बात करते बताए जाने पर 5 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया है। हमारा आय का जरिया एक दुकान है, वहां कोई आ जा भी नही रहा है। परिवार लाेगाें ने आरोप लगाया है कि उन्हें धमकी भी दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि परिवार के लोग एक वीडियो भी बनाए है जिसमें एक ग्रामीण द्वारा सायकल से घुम-घुम कर सूचना दिया जा रहा है कि जितेंद्र सिन्हा और उसके परिवार से हुक्का पानी बन्द रहेगा और आना जाना भी बन्द रहेगा। पूरा मामला सामने आने के बाद अब प्रशासन ग्रामीणों से बात करने की बात कह रहा है।

जेपरा के सरपंच भागवत नेताम ने बताया कि हुक्का पानी बन्द नही किया गया है, बस गांव के लोग बात-चीत नही करते है। गांव के गुड़ी के जमीन में निर्माण कार्य कराया गया है, जिसे मना करने कर परिवार नही माना।इसी कारण गांव के लोग बात नही करते है।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

   

सम्बंधित खबर