रायगढ़ जिले में चलती कार पर पहाड़ से पत्थर गिरा, महिला की मौत
- Admin Admin
- Oct 30, 2025
मुंबई, 30 अक्टूबर (हि.स.)। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मानगांव तहसील में स्थित कोंडेथर गांव के पास गुरुवार को सुबह ताम्हिनी घाट की पहाड़ी से एक पत्थर चलती कार पर गिरने से एक महिला की मौत हो गई। इस घटना की छानबीन मानगांव पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।
इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस निरीक्षक निवृत्ति बोरहाड ने बताया कि मृतक महिला की पहचान स्नेहल गोविंददास गुजराती (43) के रुप में की गई है। उन्होंने बताया कि स्नेहल अपने पति गोविंददास के साथ आज सुबह मानगांव के गोरेगांव जा रही थी। जैसे ही उनकी कार कोंडेथर गांव के पास पहुंची, उसी समय ताम्हिनी घाट की पहाड़ी से एक पत्थर उनकी कार पर गिर गया। इससे महिला के सिर में गंभीर चोट लगी और बेहोश हो गई। घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए मानगांव उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव



