मिनिमर्ग और ज़ोजिला दर्रे पर हुई हल्की बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम तापमान गिरने से तेज़ ठंड ने अपनी पकड़ की और मज़बूत


श्रीनगर, 01 दिसंबर (हि..स.)। सोमवार को मिनिमर्ग और ज़ोजिला दर्रे पर हल्की बर्फबारी हुई। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है, घाटी में कई जगहों पर तापमान जमावट बिंदू से नीचे बना हुआ है।

कश्मीर मौसम कार्यालय द्वारा के इकट्ठा किए गए डेटा के अनुसार श्रीनगर शून्य से नीचे 1.9 डिग्री सेल्सियस, काज़ीगुंड शून्य से नीचे 1.0 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम शून्य से नीचे 0.4 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा शून्य से नीचे 3.2 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग 0.2 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग 0.3 डिग्री सेल्सियस, पंपोर शून्य से नीचे 3.2 डिग्री सेल्सियस, श्रीनगर एयरपोर्ट शून्य से नीचे 3.6 डिग्री सेल्सियस, अवंतीपोरा शून्य से नीचे 2.0 डिग्री सेल्सियस, बडगाम शून्य से नीचे 2.5 डिग्री सेल्सियस, अनंतनाग शून्य से नीचे 1.4 डिग्री सेल्सियस, बारामूला शून्य से नीचे 4.7 डिग्री सेल्सियस, बांदीपोरा शून्य से नीचे 2.8 डिग्री सेल्सियस, गांदरबल शून्य से नीचे 1.2 डिग्री सेल्सियस, सोनमर्ग शून्य से नीचे 1.4 डिग्री सेल्सियस और ज़ेथन राफियाबाद शून्य से नीचे 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू संभाग के जम्मू में 9.6 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 3.5 डिग्री सेल्सियस, बटोत में 4.6 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 9.4 डिग्री सेल्सियस, भद्रवाह में 3.7 डिग्री सेल्सियस, कठुआ में 7.4 डिग्री सेल्सियस, जम्मू एयरपोर्ट में 9.8 डिग्री सेल्सियस, उधमपुर में 5.8 डिग्री सेल्सियस, रामबन में 6.6 डिग्री सेल्सियस, सांबा में 4.5 डिग्री सेल्सियस, राजौरी में 2.8 डिग्री सेल्सियस, किश्तवाड़ में 7.9 डिग्री सेल्सियस, रियासी में 8.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

लद्दाख के लेह में शून्य से नीचे 4.6 डिग्री सेल्सियस, कारगिल में शून्य से नीचे 3.8 डिग्री सेल्सियस और नुब्रा वैली में शून्य से नीचे 3.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम अधिकारियों ने कहा कि मिनिमर्ग और ज़ोजिला पास पर हल्की बर्फबारी से यातयात में कोई दिक्कत नहीं हुई लेकिन आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।

   

सम्बंधित खबर