जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चन्द्राकार ने किया गांधी प्रतिमा का अनावरण

धमतरी, 2 अक्टूबर (हि.स.)। दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर धमतरी विधानसभा के ग्राम सिवनीखुर्द में जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चन्द्राकार ने गांधीजी के प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा के अनावरण के पश्चात नीशू चन्द्राकार सहित स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चंद्राकर ने गांधीजी को याद करते हुए कहा कि आज पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद कर रहा है। बापू के आदर्श हमें एक समृद्ध भारत बनाने में मार्गदर्शन करते रहेंगे। गांधीजी के असाधारण व्यक्तित्व वह साधनपूर्ण जीवन ने विश्व को शांति अहिंसा और सद्भाव का मार्ग दिखाया है। स्वदेशी के उपयोग को बढ़ाने के उनके स्वप्न को पूर्ण करने के लिए आज पूरा देश एकता के संकल्प के साथ स्वदेशी को अपना रहे हैं। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दो अक्टूबर 1904 को हुआ था, उनके सादगी और विनम्रता के लोग कायल थे। युवा नेता शिव चंद्राकर नें प्रतिमा अनावरण के अवसर पर गांधीजी को नमन करते हुए उनकी प्रतिमा स्थापना पर आभार माना। आज जहां एक और एक पार्टी विशेष द्वारा गांधीजी के विचारों को हत्या किया जा रहा है, वहीं सिवनीखुर्द ग्रामवासियों का गांधीजी के विचारों को जीवित रखने का प्रयास सराहनीय है।

सेक्टर कांग्रेस अध्यक्ष सिवनीखुर्द राजेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि पहले यहां पर गांधीजी की मूर्ति स्थापित थी, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मूर्ति को छतीग्रस्त कर तोड़ दिया गया था, जो अशोभनीय एव निंदनीय है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चन्द्राकार ने आज महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण किया, इसके लिए पूरा गांव श्री चंद्राकर का धन्यवाद ज्ञापित किया। अतिथि के रूप में श्रीराम केले पूर्व सरपंच झिरिया, शिव चंद्राकर, पुष्पेन्द्र साहू , राजेन्द्र चंद्राकर समेत प्रमुख रूप से खूबलाल साहू, बलराम पटेल ,हेमलाल साहू उपसरपंच सिवनीखुर्द, जनकराम साहू, दाऊलाल साहू , खोरबहरा राम साहू , दोनर से रमेश तारक , सुरेश चंद्राकर उपस्थित थे। इस अवसर पर जगतराम ध्रुव, भानुराम साहू ,बलिराम साहू , रविन्द्र दीवान ,चेतन ध्रुव , जनक कुमार , मनोज ध्रुव , पवन ध्रुव, डा श्रवण विश्वकर्मा, तुलाराम साहू , रोमनाथ साहू व बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

   

सम्बंधित खबर