‘आप' सरकार ने सभी गारंटियां पूरी कीं : मठाड़ू

अमृतसर | आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया इंचार्ज सतनाम सिंह मठाड़ू ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया है। मठाड़ू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में 'आप' सरकार ने जनता से किए लगभग सभी प्रमुख वादे पूरे कर दिए हैं, जबकि पिछली कांग्रेस सरकार अपना 9 सूत्रीय एजेंडा (नशा खत्म करना, हर घर नौकरी, एससी परिवारों को मुफ्त घर) लागू करने में पूरी तरह विफल रही थी। उन्होंने कहा कि गारंटियां पूरी करने के साथ-साथ 'आप' सरकार ने 19 टोल प्लाजा बंद किए, सड़क सुरक्षा फोर्स बनाई, तीर्थ यात्रा योजना शुरू की और शहीद सैनिकों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी।

   

सम्बंधित खबर