अमृतसर| शिवोहम सेवा मंडल, छेहरटा (अमृतसर) ने अमरनाथ यात्रा को समर्पित कठुआ के खरोट मोड़ में 7वें विशाल भंडारे का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कठुआ के डिप्टी कमिश्नर राजेश शर्मा ने किया। चेयरमैन अशोक बेदी ने डिप्टी कमिश्नर राजेश शर्मा एवं आरती देवा जी महाराज को सम्मानित भी किया। मौके पर आरती देवा, अशोक बेदी, सुभाष, डॉ. नरेंद्र, रविंद्र, दीपक, अमन, विक्की, ओमप्रकाश, अजय, राकेश, अशोक, रम्मी, डॉ. राकेश, मानव, हरीश, पवन, विपिन, संदीप, कुलदीप, रोमी व सोनू शर्मा मौजूद रहे।

