आज कबीर जी की जयंती पर समारोह

अमृतसर| लोक भलाई मंच की अहम बैठक हेड ऑफिस कच्ची मिट्टी रोड एकता नगर ढपई में हुई। तरसेम कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में विचार-विमर्श के बाद फैसले सर्वसम्मति से लिए गए। जिसमें सतगुरु भगत कबीर जी की जयंती पर 5 जुलाई सुबह 9 बजे सेमिनार आयोजित किया जाएगा। वहीं ढपई फाटक से गुरुद्वारा बोहड़ी साहिब तक की सारी सड़क की मरम्मत नहीं हुई और प्रशासन का ध्यान खींचने के लिए 3 दिन की भूख हड़ताल की जाएगी। बैठक में बलबीर सिंह झामका, सरदुल सिंह ढपई, कुलदीप सिंह, अवतार सिंह ने अपने विचार रखे। इस मौके पर तीर्थराम, जीतलाल, कश्मीर सिंह, अमरीक सिंह आदि मौजूद रहे।

   

सम्बंधित खबर