अमृतसर| स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम के साथ मिलकर डेंगू पर वार मुहिम का आगाज किया। हर शुक्रवार को आयोजित होने वाले इस विशेष अभियान की शुरुआत कंपनी बाग स्थित सर्विस क्लब से एंटी-लार्वा एक्टिविटी के माध्यम से की गई। असिस्टेंट सिविल सर्जन डॉ. राजिंदरपाल कौर ने कहा हर शुक्रवार ड्राई-डे के रूप में मनाएं और अपने घरों के कूलर, फ्रिज की ट्रे में पानी जमा न होने दें।

