अमृतसर| कटड़ा आहलूवालिया को जाने वाली सड़क की हालत लगातार खस्ता होती जा रही है। सड़क पर कई जगहों से टाइलें उखड़ चुकी हैं और कुछ स्थानों पर सड़क धंसने लगी है, जिससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि प्रतिदिन हजारों लोग इस मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। लोगों ने नगर निगम और संबंधित विभाग से जल्द सड़क की टूटी टाइलें बदलने तथा धंसे हिस्सों की मरम्मत कराने की मांग की है। - प्रदीप सिंह, कटड़ा आहलूवालिया।

