अजीत विद्यालय में मेधावी छात्र सम्मानित

अमृतसर| अजीत विद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मेधावी छात्रों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। सुबह 8 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीएसईबी के चेयरमैन अमरपाल सिंह थे। उन्होंने होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और अनुशासन से ही छात्र जीवन में ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं। इस अवसर पर रासा पंजाब के अध्यक्ष जगतपाल महाजन, महासचिव सुजीत बबलू, सलाहकार जगजीत सिंह, प्रिंसिपल समीर भाटिया, अंजू, चरनजीत परोवाल, यादविंदर, प्रोमिला कपूर और मोहित महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने गीत और नृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल की प्रिंसिपल व डायरेक्टर रमा महाजन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और छात्रों का धन्यवाद किया।

   

सम्बंधित खबर